आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस ने बाइक सवार टक्कर मारकर 150 मीटर तक घसीटा…युवक की मौत..80 सवारियों को छोड़कर भाग गए बस चालक और सहचालक
आगरा में एक्सीडेंट का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. बाइक सवार बस में फंस गया. इससे बस ने करीब 150 मीटर तक घसीट कर ले गई. लोगों के शोर मचाने पर बस रुकी तो बाइक सवार बुरी तरह से घायल था. इधर हादसे के बाद बस चालक और सह चालक सवारियों सहित बस को छोड़कर मौके से भाग निकले. घायल युवक को एसएन में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. मृतक युवक का नाम 27 वर्षीय सत्यवीर था जो कि नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था. गुरुवार सुबह वह बाइक से नोएडा जाने के लिए निकले थे. थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 4.700 पर बिहार से दिल्ली जा रही आनंद ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक बस के नीचे फंस गया. पास से गुजर रहे कार सवारों ने शोर मचाया लेकिन बस चालक ने बस को तेज दौड़ाते हुए 150 मीटर तक घसीटा और इसके बाद बस को पीली पट्टी के पास खड़ा कर चालक और सह चालक फरार हो गए. बस में 80 सवारियां बैठी थीं. उनमें भी चीख पुकार मच गई. सूचना पर यूपीडा अधिकारी, थाना बमरौली कटारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एसएन मेडिकल इमरजेंसी भेजा जहां उसकी मौत हो गई.