फिरोजाबादलीक्स…हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे…फिरोजाबाद डीएम ने की पर्यावरण संरक्षण के लिए हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे को अपनाने की घोषणा…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे मनाया जाएगा. यह घोषणा और अपील फिरोजाबाद के डीएम संतोष कुमार शर्मा ने ईंधन, ऊर्जा और पर्यावरण सरंक्षण के लिए की है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आमजन से भी नो व्हीकल डे को अपाने की अपील की है. गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्होंने संवाद किया जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.नो व्हीकल डे के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों का उपयोग न करने तथा सामूहिक परिवार को बढ़ावा देने के निर्देश रिए. उन्होंने जोर किया कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक बचत का विषय नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण से जुड़ा एक राष्ट्रीय दायित्व भी है. इसके अतिरिक्त् उन्होंने एलपीजी और पीएनजी के उपयोग में भी यथासंभवन कमी लाने की अपील की है.