आगरालीक्स …Agra News: आगरा में व्यापारी की बेटी कक्षा 10 वीं की छात्रा की मौत, फंदे पर लटका मिला शव, हाथ में कट का नशा।
आगरा के डीआर एस्टेट कॉलोनी मघटई जगदीशपुरा में रह रहे रजनीश बंसल की जौहरी बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है और पत्नी मनीशा का पोशाक का काम है, वे दो साल पहले तक पुराने शहर में रहते थे और बेटी रामस्वरूप गल्र्स इंटर कॉलेज की छात्रा थी, दो
साल पहले ही डीआर एस्टेट में आए हैं। घर से स्कूल दूर होने के चलते रजनीश और उनकी पत्नी सुबह टीसी लेने के लिए चले गए, घर पर 15 साल की बेटी कक्षा 10 की छात्रा खुशबू अकेली थी। ( Agra Live News: Businessman daughter found dead in house in Agra )
फंदे पर लटका मिला शव
सुह 11.30 बजे रजनीश पत्नी के साथ अपने घर पर पहुंचे, बेटी खुशबू को आवाज लगाई लेकिन आवाज नहीं आई। घर में प्रथम तल पर पहले कमरे में गए तो खुशबू का शव फंदे से लटका हुआ था, साड़ी से फंदा लगाया था और हाथ पर कट का निशान था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस जांच कर रही है।