आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रंगबाजी में होटल में राज चौहान की हत्या में मुखबिरी करने वाला अरेस्ट, 18 राउंट गोली चली थी, सात गोली राज चौहान को लगी थी।
मूल रूप से बेदई और वर्तमान में यमुना पार में रह रहे 23 साल के राज चौहान की रंगबाजी में 23 जनवरी 2024 को एसएन स्टे गेस्ट हाउस में गोली मारकर हत्या कर दी थी, सनसनीखेज वारदात में 18 राउंट गोली चली थी और सात गोली राज चौहान के लगी थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मंसूरी निवासी टेढ़ी बगिया को एनकाउंट में ढेर कर दिया था इसके बाद अन्य नौ आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है।
मुखबिरी करने वाला हिमांशु यादव अरेस्ट
23 जनवरी को राज चौहान को उसके घर से जगजीवन नगर निवासी हिमांशु जाटव, अनुज, रोहित फौजी, विजय कश्यप और आर्यन लेकर गए थे। हिमांशु ने मुखबिरी की थी और मंसूरी गैंग को राज चौहान के गेस्ट हाउस में होने की जानकारी दी थी, पुलिस ने कालिंदी विहार से हिमांशु जाटव को अरेस्ट कर लिया। उसे जेल भेज दिया है।