आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मॉल के बेसमेंट की खोदाई में केनरा बैंक गिरने के बाद लॉकर कचहरी घाट शाखा में शिफ्ट, एडीए ड्रोन से मैपिंग कराएगा जिससे अवैध निर्माण पर अंकुश लग सके। ( Agra Live News: Canara Bank Belanganj Locker shifted after building collapse in Agra )
आगरा में 23 अप्रैल को भैरों बाजार, जीवनी मंडी में कृष्णा मेट्रो मॉल की बेसमेंट की खोदाई में जमीन के एक हिस्से में संसंचालित हो रही केरना बैंक, शाखा बेलनगंज की बिल्डिंग गिर गई थी, दोपहर में बिल्डिंग गिरी उस समय बैंक में 15 लोग थे। बाल बाल लोगों की जान बच गई थी। लॉकर और गोल्ड लोन के लिए बैंक में रखा गोल्ड और लोन के दस्तावेज बैंक के अंदर थे और लॉकर की चाबी मलबे में दब गई थी। लॉकर को केनरा बैंक कचहरी घाट में सुरक्षित रख दिया गया है।
बिल्डर पर दर्ज हो चुका है मुकदमा
बेलनगंज भैरों बाजार में 4489 वर्ग मीटर में पुराने भवनों को तोड़कर कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण करीब दो साल से चल रहा है। किरधा अर्थ डवलपर्स और कृष्णा भू विकास एलएलपी के साझेदार राकेश कोहली और विनोद अग्रवाल द्वारा बेसमेंट के दो तल, भूलत, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण चल रहा था। एक हिस्से में 50 वर्ष से केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा संचालित है।इस मामले में एसआई योगेश पंवार की तहरीर पर थाना छत्ता में बिल्डर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सिकंदरा के विश्वकर्मा ग्रीन्स निवासी किरधा अर्थ डवलपर्स के मालिक राकेश कोहली और कमला नगर के कृष्णा भू विकास एलएलपी के मालिक विनोद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही बिल्डर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें आरोप लगाए हैं कि कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे.
एडीए ड्रोन से कराने जा रहा मैपिंग
आगरा में केनरा बैंक से पहले कसरेट बाजार किनारी बाजार में बिल्डिंग गिर गई थी। इस मामले में अब एडीए द्वारा ड्रोन से पुराने शहर की मैपिंग सोमवार से कराई जाएगी। इससे शहर के मकानों का ब्योरा मिल जाएगा और पुराने भवनों में किए जा रहे निर्माण का भी पता चल जाएगा और अवैध निर्माण के लिए इंजीनियर की भी जिम्मेदारी तय हो सकेगी।