आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल—डीजल और रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन. सुभाष पार्क से कलक्ट्रे तक पैदल मार्च किया. बोले—12 साल में इस सरकार ने देश को 72 साल पीछे धकेल दिया
आगरा में पेट्रोल—डीजल और रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सड़कों पर उतरकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया. जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इन 12 साल में नरेद्र मोदी सरकार ने देश को 72 साल पीछे धकेल दिया है. माता—बहनें फिर से चूल्हे पर रोटी बनाने पर मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि जो आदमी बाइक और कार में चलता था उसे अब बग्घी पर चलने को मजबूर किया जा रहा है. एक कांग्रेस कार्यकर्ता सिर पर गैस सिलेंडर रखकर महंगाई डायन खाय जात है पर डांस करता दिखा. वहीं कई नेता और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट जिला मुख्यालय तक रिक्शे से पहुंचे.