आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज से मांगा टी20 विश्व कप में जीत का आशीर्वाद. संत ने कहा—आशीर्वाद की मोहताज मत बनो, जीत के लिए एकाग्रता से अभ्यास करो…
अगले महीने से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा टीम को ज्वाइन करने के लिए निकल गई हैं. लेकिन यहां से जाने से पहले उन्होंने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप की और आध्यात्मिक चर्चा की. दीप्ति ने विश्व कप में जीत के लिए संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद मांगा जिस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आशीर्वाद नहीं लेकिन प्रार्थना करेंगे. हम किसी के आशीर्वाद के मोहताज न बनें. अपने अभ्यास और एकाग्रता के साथ खेलो और विजयश्री को प्राप्त करें. किसी का आशीर्वाद और श्राप हमारे मार्ग में बाधा नहीं डाल सकता.उन्होंने कहा कि आप का जीवन तपस्वी का जीवन है. संपूर्ण भातर को सुख देने वाला है. कोई खिलाड़ी जीतता है तो खिलाड़ी का नाम पीछे होता है, पहले भारत का होता है. जीतते आप हो लेकिन खुश पूरे भारतवासी होते हैं. इसलिए व्यसन, व्याभिचार से बचकर अपने अभ्यास को बढ़ाइए. गंदी बातों का त्याग करो. भगवान की कृपा से अपने लक्ष्य को भेदिया और लक्ष्य को चूमिए.