आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश का मोबाइलों पर आया अलर्ट. अगले तीन घंटे में आंधी तूफान जैसी हवाओं के साथ हो सकती है बारिश… ओले गिरने की भी संभावना
आगरा मे मौसम विभाग के अलर्ट का मैसेज आया है. मोबाइल पर अगले तीन घंटे के अंदर मौसम बदलने आया है. रात 8 बजकर 50 मिनट पर आए मैसेज के अनुसार अगले तीन घंटे में जनपद के कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान जिसमें हवा की रफ्तार 70 से 90 किमी प्रति घंटा से 100 किमी प्रति घंटा तक के साथ बिजली कड़कने, मध्य से भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है. आगरा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आगरा में भारी बारिश के आसार जताए हैं. शुक्रवार को आगरा में जोरदार बारिश की संभावना है. इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और तापमान भी कम होगा. मानसून बिहार तक पहुंच गया है. ऐसे में ये बारिश प्री मानसून की बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्री मानसून की बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कमी आएगी.