Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: DM has sought a report regarding Roadways and private buses parked on the Agra highway…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: DM has sought a report regarding Roadways and private buses parked on the Agra highway…#agranews

210

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम के पास पहुंची जाम की समस्या. हाइवे पर खड़े होने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों पर डीएम ने मांगी रिपोर्ट, दिये निर्देश. फाउंड्री नगर में सेटेलाइट बस स्टेशन का भी जल्द होगा शुभारंभ…

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई. इसमें शहर में लगने वाले जाम की समस्या भी डीएम के पास पहुंची. खासकर हाइवे के भगवान टॉकीज व अबूलाला दरगाह, वाटरवर्क्स पर रोडवेज तथा प्राइवेट बसों के अनाधिकृत ठहराव और उसके कारण लगने वाले जाम को प्रमुखता से रखा गया. इसको लेकर डीएम ने एसीपी ट्रैफिक तथा एक एसीएम द्वारा भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने, बस ड्राइवर व चालकों के विरुद्ध चालान तथा जागरूकता की प्रभावी कार्यवाही करने एवं अन्य राज्यों की बसों का ठहराव वहां न हो इस हेतु पत्र व्यवहार करने तत्पश्चात चालान, जुर्माने की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

फाउण्ड्री नगर कार्यशाला पर सैटेलाईट बस स्टेशन का जल्द होगा शुभारंभ
बैठक में डीएम को बताया गया कि फाउंड्री नगर, सैटेलाईट बस स्टेशन कार्य पूर्ण है. जल्द ही परिवहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक से समय प्राप्त कर लोकार्पण की कार्यवाही संपन्न की जाएगी, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा उपरोक्त बस स्टेशन के बृहद स्तर पर विकसित करने हेतु 138 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है, जिलाधिकारी ने संबंधित मंत्री, जनप्रतिनिधि आदि से वार्ता कर शीघ्र फाउण्ड्री नगर कार्यशाला पर सैटेलाईट बस स्टेशन का शुभारंभ करने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि उक्त बस स्टेशन के प्रारंभ होने से अलीगढ़, हाथरस जनपदों की ओर से आने वाली बसों का ठहराव वहीं हो सकेगा जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा.

इन समस्याओं को भी रखा गया
बैठक में टेढ़ी बगिया से चार पुलिया तक निर्मित किए जा रहे बड़े नाले के निर्माण में अव्यवस्था, औद्योगिक आवागमन अवरूद्ध होने एवं वैकल्पिक व्यवस्था न होने के सम्बन्ध में प्रकरण को रखा गया, जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को तलब किया जिसमें बताया गया कि 55 लाख की राशि का उक्त कार्य हेतु आगणन की कार्यवाही की गई है वित्तीय स्वीकृत मिलते ही कार्य संपन्न कराए जाएंगे. बैठक में यूपीएसआईडीए द्वारा विकसित फ़ाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में E-29 से E-22 तक रोड साइड नाली निर्माण न होने, जल निकासी के अभाव एवं सड़क क्षति के सम्बन्ध में प्रकरण में बताया गया कि कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा.
बैठक में मैसर्स एटी इम्पैक्स, सी-3, साईट-सी, औद्योगिक क्षेत्र, सिकन्दरा, आगरा के सामने ग्रामीणों द्वारा अनाधिकृत कब्जा किये जाने के प्रकरण को प्रमुखता से उठाया गया, जिलाधिकारी ने संबंधित से जवाब तलब किया जिसमें बताया गया कि उक्त भूमि आवादी क्षेत्र है या यूपीसीडा की इस हेतु पैमाइस की जानी है जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर तथा यूपीसीडा के अधिकारियों की टीम द्वारा पैमाइस करने तथा यूपीसीडा के ले आउट के आधार पर अवैध अतिक्रमण हेतु नोटिस देने तत्पश्चात अवैध अतिक्रमण निर्माण हटाने के निर्देश दिए.
इसके अलावा भगवती बाग, फाउण्ड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में सडक नाली निर्माण कराए जाने के सम्बन्ध में प्रकरण को रखा गया जिसमें नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण, पटरी, इंटरलॉकिंग कार्य, पानी की लाइन, आरसीसी नाला इत्यादि कराए गए कार्यों को विस्तार से बताया जिलाधिकारी महोदय ने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए .

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

error: Content is protected !!