आगरालीक्स…आगरा में जाम ही जाम. हाइवे पर रामबाग से भगवान टाकीज तक जाम. सर्विस रोड पर फंसे वाहन. देखें वीडियो
आगरा में इस समय भीषण जाम लगा हुआ है. खासकर हाइवे बुरी तरह से जाम से जूझ रहा है. रामबाग से लेकर भगवान टाकीज तक कई जगह भीषण जाम है. खासकर सर्विस रोड पर वाहन बुरी तरह से फंसे हुए हैं. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे पर जाम के बुरे हाल हैं. विजय नगर कॉलोनी जाने वाले वाहन और इधर हाइवे के सर्विस रोड से भगवान टाकीज जाने वाले वाहन बेतरतीब तरीके से फंसे हुए हैं. वहीं रामबाग चौराहे पर भी जाम की विकट स्थिति हे.सहालग और परीक्षा के कारण भी जाम
आगरा में जाम का एक कारण सहालग और होमगार्ड भर्ती भी है. आगरा में आज कई शादियां हैं. तगड़ा सहालग होने के कारण लोग शादियों में जा रहे हैं और इसके कारण भी जाम की समस्या बनी हुई है. वहीं होमगार्ड भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन शाम को पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद भी जाम की स्थिति बन गई