आगरालीक्स…आगरा के फुव्वारा दवा मार्केट में नकली दवाओं की शिकायत पर औषधि विभाग की रेड. मेडिकल एजेंसी पर खंगाले दवाओं की खरीद—बिक्री के रिकॉर्ड. छह दवाएं संदिग्ध मिलीं…बिक्री पर लगाई रोक
आगरा के फुव्वारा दवा मार्केट में एक बार फिर नकली दवाओं की शिकायत पर औषधि विभाग ने छापा मारा. श्री मेडिकल एजेंसी पर टीम ने छह घंटे तक रिकॉर्ड खंगाले और यहां दवाओं की खरीद बिक्री के बिल के बिल देखे जिसमें गड़बड़ी मिली है. टीम को यहां छह दवाएं भी संदिग्ध मिली हैं जिनके नमूने लिए गए हैं. इनमें पेट दर्द, एलर्जी समेत अन्य मर्ज की दवाएं शामिल हैं. टीम ने इनकी खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है.औषधि विभाग को नामी कंपनी की शिकायत मिली कि उनके ब्रांड की एंटी एलर्जिक, पेट दर्द और हड्डी रेाग की नकली दवाएं फुव्वारा मार्केट स्थित श्री मेडिकल एजेंसी पर बेची जा रही है. इस पर बुधवार को औषधि निरीक्षक नवनीत यादव और नीलेश शर्मा ने कम्मू टोला स्थित श्री मेडिकल एजेंसी पर दोपहर में छापा मारा. संचालक सुरेंद्र गुप्ता टीम को यहां मिले. टीम ने रिकॉर्डों की जांच की तो भंडारण और बिक्री के रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलीं. टीम ने यहां पेट दर्द की दवा आक्सालजिन डीपी की विभिन्न सैंप के चार नमूने लिए तो वहीं एंटी एलर्जिक की दवा सेटिजन टैबलेट व हड्डी रोग की दवा प्रीमोल्ट एन टैबलेट के भी एक—एक नमूने लिए. फिलहाल इन दवाओं की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है. नोटिस देकर बिल के रिकॉर्ड भी मांगे हैं.