आगरालीक्स:……वीडियो देखें आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर कंट्रोल रूम में लगी आग, सर्वर ठप होने से बिना टोल निकल गए वाहन। ( Agra Live News: Fire break out in Agra Lucknow way toll plaza server room in Agra, Video )
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद में टोला प्लाजा है। शुक्रवार रात आठ बजे टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम के एसी के आउटर में आग लग गई, आग की लपटें सर्वर रूम तक पहुंच गई और सर्वर रूम में रखे कंप्यूटर सहित अन्य उपकरणों को आग ने चपेट में ले लिया। आग की लपटें बेकाबू होने पर टोल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
सर्वर रूम में आग लगने से बैरियर हुआ टोल फ्री
सर्वर रूम में आग लगने से टोल प्लाजा का बैरियर टोल फ्री हो गया, बैरियर बंद नहीं हुआ इससे वाहन टोल दिया बिना ही निकलने लगे। आग पर काबू पाने के बाद सर्वर को ठीक किया गया। इसके बाद टोल वसूला गया।