आगरालीक्स…आगरा के एकलव्य स्टेडियम में कल एक साथ पांच हजार लोग करेंगे सामूहिक योग. नगर निगम, यूनिवर्सिटी के साथ शहर के हर पार्क, सोसाइटी में होगा योग. सामाजिक संस्थाएं भी करेंगी योग
प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आगरा डॉ. हरिओम की अध्यक्षता शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में, 21 जून को आयोजित होने वाले 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न हुई. बैठक में बताया गया कि आयुष मंत्रालय के द्वारा योग को गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराना,जनपद के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटक स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर योगाभ्यास किया जाना, रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना, योग सप्ताह में आयोजित किये गये कार्यक्रमों के फोटोग्राफ kavach.upayush.in पर अपलोड करना। तथा जनपद के नगर निगम, समस्त तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों , कॉलोनी, पार्कों आदि स्थानों पर 21 जून 2026 को आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे. यहां—यहां होगा योग21 जून को 5000 लोगों द्वारा एकलव्य स्टेडियम में योग किया जाएगा. जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल , मा.मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। दूसरा कार्यक्रम नगर निगम एंव डा० भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के माध्यम से संयुक्त रूप से पालीवाल पार्क में आयोजित किया जायेगा. बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग बीएसए राकेश सिंह, डीएसओ आनंद सिंह आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे.