आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व सांसद राजब्बर ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी को बताया शर्मनाक. राजनीतिक दलों की टूट—फूट लोकतंत्र के लिए खतरा
आगरा आए पूर्व सांसद और अभिनेता राजबब्बर ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को शर्मनाक बताया और कहा कि चढ़ावे में चोरी काफी निंदनीय है. उन्होंने राजनीतिक दलों में टूट—फूट को भी लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के कार्यक्रम में शामिल होने होटल क्लार्क शिराज आए अभिनेता राज बब्बर ने राजनीतिक दलों के टूट फूट के सवाल पर कहा कि सभी राजनीतिक दलों को बैठकर सोचना होगा. किसी एक पार्टी पर टिप्पणी करने से कुछ नहीं होगा. सभी को इस पर बैठकर विचार करना होगा. यह टूट फूट लोकतंत्र के लिए खतरा है. उनहोंने चैंबर के कार्यक्रम में काह कि आगरा में जूता, पर्यटन बड़े उद्योग हैं. इस तरह के आयकर सेमिनार व्यापारियों के लिए काफी उपयेागी है.