आगरालीक्स …Agra News: सनसनीखेज आगरा में दौड़ती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूर्व प्रधान की हत्या, भाई घायल।
आगरा के बाह के गांव शाहपुर गुर्जर निवासी 50 साल के अवनीश यादव और इंदराज यादव के बीच प्रधानी के चुनाव की कई सालों से रंजिश चल रही थी। अवनीश यादव ने 2016 में प्रधानी का चुनाव जीता था, वर्तमान में इंद्रराज प्रधान हैं। अवनीश यादव जैतपुर में रहते हैं, पुरानी चुनावी रंजिश का मामला कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को अवनीश यादव और उनके भाई उपेंद्र यादव गवाही देने कोर्ट गए थे। वहां से लौट कर गांव आ गए और खेत पर काम किया। ( Agra Live News: Former Pradhan killed by firing on moving car, His brother injured )
कार पर बाइक और कार सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
अवनीश यादव और उनके भाई उपेंद्र यादव सोमवार रात को कार से गांव से जैतपुर अपने घर लौट रहे थे। गढ़ी प्रतापपुरा स्टेट हाईवे पर उनकी कार का पीछा बाइक और कार सवार करने लगे। कार और बाइक सवारों ने कार पर फायरिंग की, इससे कार का टायर फट गया। कार और बाइक सवार अवनीश यादव की कार के सामने आए गए, अवनीश और उपेंद्र पर करीब 25 राउंट फायरिंग की।
अवनीश यादव की मौत, उपेंद्र की हालत गंभीर
पुलिस ने अवनीश और उपेंद्र यादव को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने अवनीश को म्रत घोषित कर दिया। उपेंद्र के हाथ में गोली लगी है। परिजनों का कहना है कि अवनीश को गवाही देने से रोका जा रहा था, गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। अवनीश के परिवार में पत्नी स्नेहलता, दो बेटे आशीष और बाबू हैं। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, हमलावरों को अरेस्ट करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।