आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सड़क धंसने से ट्रैक्टर ट्रॉली समां गई, पाइप लाइन टूटी, आवास विकास कॉलोनी में गंगाजल और पीएनजी की सप्लाई बंद, आज नहीं आएगा पानी। ( Agra Live News: Tractor Trolley submerged after road collapse, Water & PNG supply of Awas Vikas colony stop)
आगरा के आवास विकास सेक्टर चार में सेंट्रल पार्क पुलिस चौकी के पास शनिवार को सड़क धंसने से छोटा गडढा हो गया था, गडढे का आकार लगातार बढ़ता रहा। सोमवार को पुलिस चौकी के पास खड़ी ईंट से भरी ट्रॉली भी गडढे में समां गई। इससे वहां से होकर जा रही पानी की पाइन लाइन और पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं।
आज आवास विकास में नहीं आएगा पानी
पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से आवास विकास कॉलोनी में गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है, इसके साथ ही पीएनजी की लाइन भी क्षतिग्रस्त होने के कारण गेल गैस ने पीएनजी सप्लाई भी बंद कर दी है। ग्रीन गैस और जलकल की टीम मरम्मत कार्य में लगी हैं, पहले गडढे से ट्रैक्टर ट्रॉली को निकाला जा रहा है इसके बाद मरम्मत की जाएगी। जलकल के महाप्रबंधक का मीडिया से कहना है कि मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं होगी।