आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉग हॉस्टल में पालतू डॉगी की मौत पर संचालक सहित तीन पर मुकदमा। ( Agra Live News: 9 year old pet dog died in Pet hostel, FIR lodge )
आगरा के हिल हाउस, खंदारी अपार्टमेंट के रहने वाले अमित मिश्रा ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि नौ साल के पालतू जोजो की देखभाल के लिए 27 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे चौहान केनल एंड डॉग हाउस में छोड़ा था, 29 अप्रैल की रात 8.30 बजे जोजो को लेने के लिए गए। उनसे कहा कि बाद में आना, जब जोजो को दिखाने के लिए कहा गया तो बताया गया कि डॉगी की मौत हो गई है।
मौत के बारे में नहीं दी स्पष्ट जानकारी
अमित मिश्रा ने आरोप लगाए हैं कि जोजो की मौत के बारे में उन्हें पहले नहीं बताया गया, जब सीसीटीवी देखने के लिए कहा गया तो बताया गया कि बंदर ने सीसीटीवी खराब कर दिए हैं। बस यह बताया गया कि रात में जोजो को छत पर छोड़ा था, उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।