आगरालीक्स…आगरा में हो सकती है भारी बारिश. मौसम विभाग ने जताए आसार. गर्मी से मिलेगी राहत. होगी प्री मानसून की बारिश…गर्मी से आज ताजमहल में महिला पर्यटक हुई बेहोश
आगरा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आगरा में भारी बारिश के आसार जताए हैं. शुक्रवार को आगरा में जोरदार बारिश की संभावना है. इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और तापमान भी कम होगा. मानसून बिहार तक पहुंच गया है. ऐसे में ये बारिश प्री मानसून की बारिश होगी.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्री मानसून की बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कमी आएगी.
गर्मी के कारण ताजमहल देखने आई झारखंड की एक महिला पर्यटक गुरुवार को गश खा गई. महिला बेहोश हो गई जिसके बाद मौजूद कर्मियों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/06/26) 38.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/06/26) 29.4
Departure from Normal(oC) 0.1