आगरालीक्स…आगरा में नालियों में गोबर बहाने वाले 10 पशुपालकों पर लगा 50 हजार का जुर्माना. जुर्माना न देने पर तीन भैंसों को ले गई टीम. राजा की मंडी भारत टाकीज के पीछे चला अभियान…
आगरा के राजा की मंडी भारत टाकीज के पीछे नगर निगम की टास्क फोर्स द्वारा भैंसों के बाड़ों पर छापामार अभियान चलाया गया. नालियों में गोबर बहाने पर यहां 10 पशु पालकों को पकड़ा गया. इन पर पांच पांच हजार रुपये के हिसाब से 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. निरीक्षण में सामने आया है कि ये लेाग गोबर और गंदे पानी को सीधे नालियों में बहा रहे थे जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी और नालियां अवरुद्ध हो रही थीं. इसके अलावा जुर्माना न देने पर तीन भैंसों को फोर्स टीम अपने साथ ले गई. हालांकि बाद में भैंस स्वामियों ने जुर्माना अदा कर दिया जिसके बाद भैंसों को छोड़ दिया गया. इनके खिलाफ हुई कार्रवाईकार्रववाई के दौरान पशुपालक चंद्र प्रकाश, दिनेश, मुकेश, निखिल, पीयूष और आदर्श समेत अन्य पशुपालकों पर कार्रवाई की गई. सभी को इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा इस प्रकार गंदगी फैलाते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी. नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने चेतावनी दी कि शहर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा. नालियों में गोबर, कूड़ा अथवा अन्य अपशिष्ट डालकर गंदगी फैलाने वालों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.