आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस शू मार्केट में खुल गए स्पा, फाइनेंस, होम लोन और कोचिंग इंस्टीट्यूट. एडीए ने 20 जून तक का दिया समय. जूते के अलावा अन्य दुकानों पर लटकेगा ताला
आगरा के संजय प्लेस स्थित शू मार्केट में संचालित दुकानदारों को एडीए की ओर से नोटिस भेजे गए हैं. ये नोटिस उस दुकानदारों को भेजे गए हैं जो कि मार्केट में जूते से जुड़े कार्य न करके अन्य कार्य कर रहे हैं. नोटिस में कहा गया है कि इस शू मार्के्ट में जूत के अलावा अन्य कार्य को करने की कोई अनुमति नहीं है. इसके लिए दुकानदारों को 20 जून तक का समय दिया गया है. एडीए की ओर से जारी इस नोटिस से अन्य व्यवसाय करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.मार्केट में कई अन्य व्यवसाय भी संचालित
आगरा के संजय प्लेस स्थित शू मार्केट में करीब 490 दुकानें है जिनमें से 100 दुकानों में जूते से संबंधित काम चल रहा है. 100 दुकानों में अन्य व्यवसाय जैसे कोचिंग सेंटर, स्पा, फाइनेंस, हेाम लोन, लेडीज कार्नर, ग्रोसरी, कम्प्यूटर आदि के हैं. 200 दुकानें अभी भी खाली हैं. अन्य व्यवसाय करने वाले दुकानदारों का कहना है कि हींग की मंडी से दुकानदार संजय प्लेस में बनी शू मार्केट में पूरी तरह से शिफ्ट नहीं हुए हैं. कई ऐसे दुकानदार हैं जिनके पूर्वजों ने ये दुकानें आवंटित कराई थीं. कुछ समय तक तो जूते का कारोबार चला लेकिन उसके बाद उनके बेटों ने ये काम करने से मना कर दिया. कुछ लोगों ने कोरोना काल में इस व्यवसाय को बंद कर अन्य व्यवसाय शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर सारे जूता कारोबारी यहां शिफ्ट हो जाते हैं तो उन्हें अपनी दुकानें किराये पर देने को तैयार हैं. लेकिन वह अब जूते का काम नहीं कर पाएंगे.
आगरा विकास प्राधिकरण के संपत्ति अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि पंजीकरण पुस्तिका में नियम व शर्म संख्या 27 के अनुसार भूमि का आवंटन होने के दो वर्ष आठ माह या चार वर्ष छह माह जैसी भी स्थित हो उसके अंदर वास्तविक कार्य प्रारंभ करना था लेकिन पूर्व में दिए गए नोटिस के बाद भी अन्य बिजनेस चल रहे हैं. नोटिस में 20 जून तक शपथ पत्र अनुपालन में आवंटित जूता इकाई में विधिवत व्यवसाय प्रारंभ कर इसकी सूचना देने को कहा गया है.