आगरालीक्स…हेल्प आगरा को मिली एक और एंबुलेंस. बेड़े में हुईं 15 एंबुलेंस.
हेल्प आगरा संस्था के एम्बुलेंसबेड़े में आज एक और एम्बुलेंस जुड़ गई। अत्याधुनिक यह ईको एम्बुलेंस मरीज सेवार्थ "बीपी ऑयल मिल लिमिटेड परिवार ने सीएसआर के तहत दान की है। हेल्प भवन मोती कटरा पर उन्होंने एंबुलेंस की चाभी अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को सौपी. हेल्प आगरा के एम्बुलेंस बेड़े में इसको मिलाकर अब 15 एम्बुलेंसे हो गई.अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हेल्प एम्बुलेंस सेवा जरूरतमंदों तक पहुंचाना आसान व त्वरित होगा. इस मौके पर दानदाता परिवार से मैनेजिंग डायरेक्टर भरत भगत,डायरेक्टर अनिरुद्ध भगत,अध्यक्ष राघव भगत,सीटीओ उद्धव भगत, रेनू भगत व कुमारी तिसिया भगत, तथा हेल्प आगरा विशेष बंसल, नितिन अग्रवाल, मनीष गर्ग, अनिल अग्रवाल, अनिल जैन, सौरभ जैन नंदकिशोर गोयल व जगवीर सिंह मौजूद रहे.