यूपीलीक्स…यूपी एटीएस ने कासगंज से पकड़ा 18 साल का युवक. आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े तार. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट में सबूत मिलने का दावा
उत्तर प्रदेश एटीएस ने कासगंज के सुनगढ़ी क्षेत्र से 18 साल के एक युवक शाहबाज सिद्दीकी को अरेस्ट किया है. दावा किया गया है कि शाहबाज के संपर्क आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुडे मिले हैं. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट में इसके सबूत मिले हैं. मामले की जांच जारी है.एटीएस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शाहबाज प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक कथित सक्रिय सदस्य उमर के संपर्क में था. दोनों के बीच मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार बातचीत होने के साक्ष्य मिले हैं. जांच में सामने यह भी आया है कि दोनों के बीच 14 फरवरी को हुई बातचीत में पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र किया गया है. इसके अलावा मोबाइल में देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी संगठन से जुड़े कुछ अन्य सुराग भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.