आगरालीक्स…सऊदी अरब में जॉब का आफर. 43 हजार से 99 हजार तक सेलरी, सप्ताह में 6 दिन, रोजाना 8 घंटे काम. वीजा, यात्रा, रहना, इंश्योरेंस सब कंपनी का
सहायक निदेशक चंद्रचूड़ दुबे ने बताया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर बडे स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 43,962 से 99,188 रूपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थियों को स्ट्रक्चर वैल्डर, वैल्डर, वैल्डिंग, फैब्रीकेशन, प्लंबर, टैक्नीशियन आदि क्षेत्रों में कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। अनुभव सीमा 5 से 15 वर्ष तथा आयु सीमा 25 से 42 वर्ष निर्धारित की गयी है। उन्होंने यह भी बताया है कि चयनित अभ्यर्थियों को रोजाना आठ घंटे कार्य करना होगा और सप्ताह में छः दिन कार्य दिवस रहेंगे। अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी। कंपनी द्वारा वीजा, यात्रा, आवास एवं मैडीकल इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगारसंगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन) पर जॉब सीकर के रूप में निःशुल्क पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साँई का तकिया चौराहा, एम०जी०रोड, आगरा में सम्पर्क किया जा सकता है।