आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन. भाजपाइयों से हो गया आमना—सामना. जमकर हुई खींचतान और धक्कामुक्की. देखें वीडियो
आगरा नगर निगम में सोमवार को सदन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता जनसमस्याओं को लेकर यहां पहंच गए. शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता यहां हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन तब तक सदन शुरू हो चुका था. कांग्रेस कार्यकर्ता यहां करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन करते रहे लेकिन उनकी समस्या सुनने को कोई अधिकारी नहीं आया. इससे नाराज होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सदन कक्ष का चैनल तोड़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे और गेट पर चढ़कर नारेबाजी की.बीजेपी—कांग्रेस में हो गया आमना—सामना
इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस का आमना सामना हो गया. करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर खींचतान हुई. हंगामा बढ़ता देख नगर निगम अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया. हालांकि करीब चार घंटे चले प्रदर्शन और हंगामा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को अपनी समस्या बताई और वापस लौटै. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है. ऐसे में उन्होंने भजन और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया.