आगरालीक्स …Agra News: आगरा में स्कूल बस ने स्कूटी सवार को चपेट में लिया, हालत गंभीर। स्कूल संचालक, प्रिंसिपल और स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ( Agra Live News: Man injured after school bus hit scooty, FIR lodge)
आगरा के कटरा जोगीदास, ताजगंज के रहने वाले 32 साल के अंकित अग्रवाल 5 मई की सुबह 6.30 बजे स्कूटी से खेराती टोला ताजगंज से पुरानी मंडी चौराहा ताजगंज की तरफ जा रहे थे। अंकित अग्रवाल की पत्नी शिखा अग्रवाल का कहना है कि सामने से आ रही प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस ने तेज स्पीड में गलत दिशा में चलते हुए एक्टिवा में टक्कर मार दी। इससे अंकित अग्रवाल के गंभीर चोट आई।
अस्पताल में चल रहा इलाज
अंकित अग्रवाल को राहगीरों ने उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से अंकित अग्रवाल को पोलारिस हॉस्पिटल लॉयर्स कॉलोनी में परिजन ले आए, उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में शिखा अग्रवाल ने तहरीर में बस चालक, प्रिल्युड स्कूल के संचालक डॉ. सुशील गुप्ता और प्रिंसिपल पर आरोप लगाए हैं, ताजगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।