आगरालीक्स…आगरा के बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में जीता इंटरनेशनल मुकाबला. 57 किग्रा वर्ग में मलेशियाई मुक्केबाज को पर दर्ज की ऐतिहासिक नॉकआउट जीत…आगरा आने पर भव्य स्वागत
आगरा के शमशाबाद रोड स्थित नोफरी गांव निवासी 21 वर्षीय बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में भारत का परचम लहराया है। 9 मई 2026 को मलेशिया में आयोजित ट्विन इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किग्रा वर्ग में कुलदीप ने मेजबान मलेशियाई मुक्केबाज को नॉकआउट कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कुलदीप ने बताया कि यह उनका दूसरा मलेशिया दौरा था। प्रो बॉक्सिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने 2 साल पहले दिल्ली के साकेत स्थित बॉक्सिंग अकादमी में कोच गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू की थी। इस जीत से उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।विदेश में तिरंगे का मान बढ़ाने वाले कुलदीप का आज 18 मई को सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रताप पुरा स्थित होटल में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। मुनेन्द्र जादौन ने कहा कुलदीप युवाओं के लिए मिसाल है कुलदीप ने विदेशी धरती पर तिरंगे का मान बढ़ाकर पूरे आगरा और देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत बताती है कि छोटे गांव से निकलकर भी इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाया जा सकता है। कुलदीप का समर्पण और मेहनत आज के युवाओं के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़कर समर्थन देना चाहिए ताकि आगरा से और भी कुलदीप निकलें। कुलदीप की यह जीत नए मुक्केबाजों को प्रो बॉक्सिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
इन लोगों ने दी बधाईकुलदीप की उपलब्धि पर पिता रामवीर तरकर, चन्द्र पाल सिंह जादौन,सोमेन्द्र जादौन, ललित रघुवंशी,युवराज परिहार, राकेश चौहान, राजीव चौहान, आनन्द कुमार,पीयूष शर्मा,नीरज शर्मा,होशियार सिंह जादौन, , दिनेश प्रताप सिंह पीली कोठी वाले और बॉक्सिंग कोच गौरव सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।