Friday , 17 July 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live News: Ritik Prajapati Appointed as Metropolitan President of SP Lohini Vahini in Agra…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live News: Ritik Prajapati Appointed as Metropolitan President of SP Lohini Vahini in Agra…#agranews

350

आगरालीक्स…आगरा में सपा लोहिनी वाहिनी के महानगर अध्यक्ष बने रितिक प्रजापति. 31 से अधिक युवाओं को मिली जिम्मेदारी…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल की संस्तुति से रितिक कुमार प्रजापति को महानगर समाजवादी लोहिया वाहिनी आगरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही 31 सदस्यीय महानगर कमेटी भी घोषित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि "समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ है। लोहिया वाहिनी का हर कार्यकर्ता डॉ. लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को घर-घर पहुंचाए और 2027 की तैयारी में जुट जाए।"

प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि "लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी की रीढ़ है। आज का युवा ही कल का नेतृत्व है। हर वार्ड-बूथ तक संगठन को पहुंचाना है।" जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहाने कहा कि महानगर और जिला इकाई मिलकर आगरा में जनसमस्याओं के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि "नई टीम ऊर्जावान है। मुझे पूरा भरोसा है कि रितिक प्रजापति के नेतृत्व में लोहिया वाहिनी आगरा महानगर का संगठन और मजबूत होगा। हम सब मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष रितिक कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश नेतृत्व और पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति का आभार जताते हुए कहा कि "संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर युवाओं को जोड़ना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना हमारी प्राथमिकता होगी।"

महानगर कमेटी में ये पदाधिकारी नियुक्त हुए :
रितिक कुमार प्रजापति (लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष), निखिल निगम महासचिव, चेतन्य शर्मा उपाध्यक्ष, बब्लू अब्बाश, अब्दुल खालिद, सोनू यादव, अफजल बेग, आकाश शर्मा, मुनब्बर पठान, मनोज प्रजापति, सुमित यादव, कामिल कैफ, धार्मिक बघेल मीडिया प्रभारी, मनीष गौतम, प्रवल चौहान, सलमान कुरैशी, अंकित जाटव, ललित प्रजापति, दक्ष चौधरी, रिहान खाँन, सत्येन्द्र प्रजापति, सत्यप्रकाश निगम, मनीष प्रजापति, मकेंद्र यादव, साजिद मालिक, सौरव यादव। संचालन महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सपा नेता सतीश अरोड़ा, जिला महासचिव संतोष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा
बलविंदर सिंह जाटव, देवेंद्र राठौर उपाध्यक्ष, बिजेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष, मानवेंद्र कुशवाहा, कृष्ण कृपाल सिंह चौहान, देवेंद्र जाटव, राजपाल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सुमित प्रजापति आदि।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP BJP New Team : Ram Pratap Chauhan Mahamantri & Vijay Shivhare Mantri

यूपीलीक्स…. भाजपा की प्रदेश की नई टीम में राम प्रताप सिंह चौहान...

error: Content is protected !!