Thursday , 16 July 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर प्रदेश में कुशासन, पुलिस को बना दिया हत्या, अब जनता चाहती है बदलाव

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभी हाल ही में नियुक्त किए गए उत्तर प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के प्रथम दौरे पर निकले तो नई दिल्ली से चलकर मथुरा होते हुए आगरा में रहनकलां टोल प्लाजा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा राजेंद्र पाल गौतम जी का हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और राजेंद्र पाल गौतम जिंदाबाद के नारे रह रहकर गूँजते रहे।

इस मौके पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुशासन है। पुलिस को हत्यारा बना दिया गया है। दलितों के उत्पीड़न, महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्याएं सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करते हुए भावनावश चढ़ाए गई दान तक की चोरी कर ली गई। यह धोखा धर्म के साथ है, समाज के साथ है। उन्होंने कहा कि ये लोग चंदा ही नहीं चुराते, विधायक भी चुराते हैं, सांसद भी चुराते हैं और पूरी की पूरी पार्टी चुरा लेते हैं। कल योगी सरकार ने हमारे नौ साथियों को नजर बंद किया, यह साबित करता है कि योगी जी घबरा गए हैं। अब उन्हें यह लगने लगा है कि उनकी सत्ता जाने वाली है। उन्होंने कहा कि उनका बुलडोजर गरीबों पर चलता है। पुलिस की गोलियाँ भी गरीबों पर चलती हैं। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। 2029 में राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री बनेंगे जिसकी शुरुआत 2027 के चुनाव परिणाम से होगी।

इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान, आगरा महानगर अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी जैन, मनोज बोहरा, उत्तर प्रदेश पीसीसी सदस्य शानू खान, उमेश जोशी, शीनू खान, शैफ खान, रफीक उर्फ बिट्टा, शब्बू खान वारसी, जीशान खान, संदीप पांडेय और नासिर जलील सहित सेंकडों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP BJP New Team : Ram Pratap Chauhan Mahamantri & Vijay Shivhare Mantri

यूपीलीक्स…. भाजपा की प्रदेश की नई टीम में राम प्रताप सिंह चौहान...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Former MP Raj Babbar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व सांसद राजब्बर ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी को...

error: Content is protected !!