आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नीट यूजी पुनर्परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था यूथ हॉस्टल में की गई है, आटो और होटल में अभ्यर्थियों से ज्यादा पैसे नहीं लिए जाएंगे। 21 जून को 20 केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा होगी। ( Agra Live News: Stay arrangement for NEET UG aspirants in Youth Hostel Sanjay Place Agra)
डीएम मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 21 जून को होने वाली नीट यूजी की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। नीट परीक्षा हेतु 20 एग्जाम सेंटर बनाये गए हैं जिसमें 9688 बच्चों द्वारा परीक्षा में सहभागिता की जाएगी। टेंपो एसोसिएशन से वार्ता कर टेंपो रिक्शा आदि द्वारा बच्चों तथा उनके अभिभावकों को उचित प्रस्तावित किराया ही लेने, ओवरेटिंग की शिकायत मिलने पर वाहन जब्त करने, संबंधित एआरटीओ, एसीपी ट्रैफिक को इस हेतु प्रभावी व्यवस्था करने, सराय एक्ट में पंजीकृत सभी होटल एसोसिएशन के साथ वार्ता कर सभी संबंधित को ओवररेटिंग न करने हेतु हिदायत देने, गुणवत्तापूर्ण खाना आदि प्रदान करने के निर्देश दिए। सभी बड़े परीक्षा केंद्रों के बाहर भी शीतल पेयजल, छाया की व्यवस्था करने, आगरा रेलवे स्टेशन पर भी उचित स्थान,बच्चों को फेसिलटेड करने अपने अधीनस्थ स्टाफ को भी इस हेतु सेंसिटाइज करने के निर्देश दिए।
यूथ हॉस्टल में ठहरने की व्यवस्था, रोडवेज बस के किराए में 50 प्रतिशत की छूट
परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों हेतु रोडवेज द्वारा एडमिट कार्ड दिखाए जाने पर आधा किराया की छूट दी जाएगी। छात्रों को एडमिट कार्ड दिखाना होगा। परिवहन निगम द्वारा 200 अतिरिक्त बसों का किया जाएगा संचालन।
यूथ हॉस्टल में भी बच्चों के ठहरने की समुचित व्यवस्था करने को संबंधित को निर्देशित किया गया।
1.30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
नीट यूजी पुनर्परीक्षा 21 जून को 20 केंद्रों पर दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी,11 बजे से 1:30 बजे तक छात्र छात्राओं का परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश कराया जाएगा।