आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में आरोपी रवि यादव के तथाकथित तीन आडियो ने मचाई खलबली, कहा कुर्बानी मुझसे क्यों दिलवा रहे हो, डॉ. अजय कुमार यादव का दावा एआई से बनाए गए वीडियो, पुलिस आवाज के नमूने लेकर फोरेंसिक जांच कराएगी। ( Agra Live News: Police investigate Audio viral on Social Media in Transporter Asgar Ali death case )
आगरा के मेवाती गली भोगीपुरा के रहने वाले ट्रांसपोर्टर असगर अली चार अप्रैल 2026 की सुबह पैदल जा रहे थे, कार ने टक्कर मारी उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में ट्रांसपोर्टर के बेटे डॉ. सजमन अली ने जीएसटी अधिकारी निवेदिता सिंह, उनके पति नगर निगम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार यादव, दिनेश सोलंकी, रवि यादव पर साजिश का शक जताया था। पुलिस की जांच में जिस गाड़ी ने टक्कर मारी वह प्रेम नारायण के नाम पर थी और प्रेम नारायण गौशाला में कर्मचारी है जबकि रवि यादव की घटनास्थल पर लोकेशन मिली थी।
रवि यादव ने पत्नी को भेजे थे तीन आडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस रवि यादव की तलाश में है इसी बीच सोशल मीडिया पर तीन आडियो वायरल हो रहे हैं ये आडियो रवि यादव द्वारा पत्नी को भेजे जाने की बात कही जा रही है। करीब एक घंटे की बात है, दावा किया जा रहा है कि आडियो में रवि यादव की बात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार यादव से हो रही है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि तीन आडियो मिले हैं आडियो की सत्यता के लिए डॉ. अजय कुमार यादव और रवि यादव की आवाज के नमूने लिए जाएंगे। इंटरनेट काल पर बात हुई है और आडियो दूसरे मोबाइल से बनाया गया है जिससे मोबाइल की लोकेशन ना पता चल सके और पुलिस ना पकड़ ले।
कुर्बानी मुझे क्यों दिलवा रहे हो, एआई से आडियो बनाने के आरोप
वायरल हो रहे आडियो में एक तरफ से कहा जा रहा है कि रवि भाई मैं कह रहा हूं पूरा जीवर हम दोनों लोगों का आपके लिए है यार, अगर तुम्हारी खड़े खड़े जमानत न हो तो कोर्ट में जाकर मेरा नाम लेना, आडियो में कहा जा रहा है कि भैया जब मैं गाड़ी चला ही नहीं रहा था चला आपके भाई रहे थे आप बैठे थे तो फिर मुझ पर क्यों इतना जुल्म ढाया जा रहा है। दूसरी तरफ से कहा जा रहा है कि अगर जमानत न हो तो कोर्ट में मेरा नाम लेना क्या फर्क है यार आपको दिक्कत हुई तो मुझे दिक्कत हुई, इस पर दूसरी तरफ से कहा जा रहा है कि कुर्बानी मुझे क्यों दिलवा रहे हो ये बताओ मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं आपको पता है घरवाली परेशान है जो काम मैंने किया ही नहीं मुझ पर क्यों इतना जोर डाल रहे हो आप लोग। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार यादव का मीडिया से कहना है कि मैंने किसी से कोई बात नहीं की है, संभवत: मेरी छवि बिगाड़ने के लि किसी ने एआई का इस्तेमाल कर आडियो बनाया है, पुलिस आडियो की जांच कर लेगी, पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है।