Saturday , 19 September 2026
Home हेल्थ Agra Live News: Robotic Surgery may start in SN Medical College in Agra, Video
हेल्थ

Agra Live News: Robotic Surgery may start in SN Medical College in Agra, Video

199

आगरालीक्स……Agra News: वीडियो देखें, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रोबोट से सर्जरी का रास्ता खुल गया है. सस्ती दर पर होगी रोबोटिक सर्जरी। अस्पताल में Da Vinci Surgical System पर डॉक्टरों ने सर्जरी का लिया प्रशिक्षण.


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशियलिटी विंग में हार्ट बाईपास सर्जरी, कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी के बाद रोबोटिक सर्जरी शुरू होनी है। इससे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को शुक्रवार को Da Vinci Surgical System पर सर्जरी करने का प्रशिक्षण दिया गया। सर्जरी विभाग के साथ ही स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों ने प्रशिक्षण दिया। सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टर और जूनियर डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों, कंसोल संचालन तथा सिम्युलेशन आधारित प्रशिक्षण का व्यावहारिक ज्ञान मिला। दो दिवसीय कार्यशाला में शनिवार को भी डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एसएन में भी शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी
एसएन मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू होनी है इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। कॉलेज में Da Vinci Surgical System से ही सर्जरी की जाएगी। मरीज बहुत सस्ती दर पर सर्जरी करा सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा पुराने राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जा रही है इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज प्राथमिकता में है। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डा. शिखा सिंह समन्वयक डॉ. अनुभव गोयल के साथ ही एसोसिएशन आपफ सर्जन्स आफ आगरा के पदाधिकारी भी कार्यशाला में शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Heartfelt tribute paid on the second death anniversary of Dr. Ved Bhardwaj, an international scientist specializing in leprosy research in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Super Speciality Monday OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सहित...

हेल्थ

Agra News: Agra Ophthalmologists Alumni Association election 2026 result declare

आगरालीक्स…आगरा आप्थैल्मोलॉजिस्ट एलुमिनाई एसोसिएशन का रोचक चुनाव. अध्यक्ष बने डॉ. नरेंद्र शुक्ला,...

हेल्थ

Agra News: IMA elections in Agra on September 27; nominations to be filed by September 10…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएमए के चुनाव 27 सितंबर को. 10 सितंबर तक होंगे...

error: Content is protected !!