आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में बोर्ड परीक्षा 12 के टॉपर्स को किया गया सम्मानित. स्कूल में मनाया शानदार उपलब्धियों का जश्न
माही इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों के सम्मान में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए विद्यालय प्रांगण गर्व और उल्लास से भर उठा। छात्र अपने माता-पिता के साथ समारोह में शामिल हुए, जिससे माहौल और भी भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण हो गया। प्रत्येक छात्र ने मंच पर आकर अपने बोर्ड परीक्षा के अनुभव साझा किए, और इस सफलता के पीछे की मेहनत, संघर्ष व समर्पण की कहानी को सबके साथ बांटा।कक्षा 12वीं के प्रखर अग्रवाल ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रगती ने 96.6% के साथ द्वितीय स्थान और तान्या गोयल ने 96% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
इस वर्ष कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में Mahi International School के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 27 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त 70 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का कुल औसत परिणाम 76.20% रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतीक है।