आगरालीक्स…आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का फूटा आक्रोश. जनआक्रोश रैली निकाली. कलक्ट्रेट के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च को निकले. पुलिस से हुई नोकझोंक.
स्मार्ट मीटर का विरोध आगरा में और ज्यादा उग्र होता जा रहा है. लोगों ने इस स्मार्ट मीटर का विरोध प्रदर्शन किया था जो कि किसान नेताओं से होता हुआ अब राजनीतिक दलों तक पहुंच गया है. सोमवार को समाजवादी पार्टी ने आगरा में इसका जमकर विरोध किया. धरना प्रदर्शन किया. धौलपुर हाउस से कलक्ट्रेट के लिए पैदल मार्च निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया जिसके कारण उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. धौल्पुर हाउस का गेट बंद करने पर कई कार्यकर्ता गेट पर चढ़ने लगे. इस दौरान वो घायल होने से भी बचेजनआक्रोश रैली निकाली
स्मार्ट मीटर और बिजली शोषण के खिलाफ आगरा में आज जनआक्रोश रैली ने बड़ा रूप ले लिया. समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में निकली इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. रैली की शुरुआत सांसद रामजी लाल सुमन जी द्वारा मशाल प्रज्वलित कर की गई, जिसे उन्होंने महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को सौंपकर रैली को रवाना किया. इसके बाद यह जनसैलाब पूरे जोश के साथ धौलपुर हाउस से आगे बढ़ने लगे वही पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रास्ता और पहले गेट लगाकर भी रोकने का काम किया गया उसमें कई कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की में कई नेताओं और कार्यकर्ता चोट भी लगी. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से खुली लूट की जा रही है। पहले जहां 1500 रुपये तक का बिल आता था, अब वही उपभोक्ता 3-4 हजार रुपये तक रिचार्ज कराने को मजबूर है, लेकिन न तो यूनिट का कोई स्पष्ट हिसाब है और न ही बिलिंग में पारदर्शिता.
राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि सरकार तानाशाही अपना रही है और लोगों का खून चूस रही है समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है. रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और चौराहों से जुलूस के रूप में शामिल हुए. “स्मार्ट मीटर वापस लो” और “टोरेंट की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा. रामसहाय यादव, राम गोपाल भगेल,फर्रूखसियर, राहुल चतुर्वेदी,कादिर कुरैशी, डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान,रिजवान(प्रिंस), लला गुर्जर नितिन कोहली, पुष्पेंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र गोयल, देवेंद्र यादव, आमिर फौजदार, सतीश चाहर, राहुल चौधरी ,रवि मेहरा ,चौधरी फरहान, अमित यादव, अजीज अब्बास, जीशान अहमद, इमरान कुरैशी, नितिन वर्मा,नरेंद्र सिंह नंद, मुन्नी बेगम, पूनम बाल्मिक, की मीना वर्मा ,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.