Saturday , 13 June 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live News: SP President Akhilesh Yadav in Agra on 13th and 14th June 2026…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live News: SP President Akhilesh Yadav in Agra on 13th and 14th June 2026…#agranews

90

आगरालीक्स…आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के लिए आ रहे हैं. होटल मुगल में व्यापारियों और युवाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानेंगे…साथ ही संगठन की बैठक कर चुनाव के दावेदारों को लेकर करेंगे समीक्षा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा दौरे पर आ रहे हैं. उनका आगरा कार्यक्रम 13 और 14 जून को रखा गया है. वे 13 जून की शाम छह बजे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास जाएंगे. हरीपर्वत एमआईजी फ्लेट में जाकर सांसद रामजीलाल सुमन के धेवते के निधन पर शोक जताएंगे. यहां करीब एक घंटा वे रहेंगे. इसके बाद बाग फरजाना, सिविल लाइसं में डॉ. आलोक पारिक के निवास पर जाएंगे. यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन 14 जून को होटल आईटीसी मुगल में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे उद्यमियों और युवाओं से संवाद करेंगे. यहां वे व्यापारियों की समस्याओं को जानेंगे.

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह आगरा आगमन विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर देखा जा रहा है. वे यहां पर संगठन की मजबूती को परखेंगे और बैठक कर चुनाव के दावेदारों की समीक्षा भी करेंगे. अखिलेश यादव के आगरा आगमन को लेकर सपाइयों में उत्साह है.

आगरा की सीटों पर हर बार रही है अखिलेश यादव की नजर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की नजर हमेशा से आगरा की सीटों पर रही है. मगर पिछले दो चुनावों में सपा को आगरा से जीत नहीं मिल सकी है. आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटों के लिए सपा ने अपना पूरा दम दिखाया है. सपा सरकार के दौरान आगरा में ताजगंज प्रोजेक्ट सहित कई कार्य भी कराए गए मगर ये विकास कार्य जीत में नहीं बदल सके हैं. ऐसे में 2027 के चुनाव में फिर से सपा आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरे जोर से लग गई है. ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दी जाएगी जो पार्टी को जीत दिला सकें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live NewsL MP Rajkumar Chahar interacted with the people in Agra’s Kiraoli and Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली और फतेहपुर सीकरी में सांसद राजकुमार चाहर ने किया...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Akhilesh Yadav in Agra to oversee preparations for the 2027 UP Assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पहुंचे सपा सुप्रीमो...

agraleaksपॉलिटिक्स

Defense Minister Rajnath Singh is arriving in Agra. The administration and BJP leaders are busy making preparations

आगरालीक्स…आगरा आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. तैयारियों में जुटा प्रशासन और...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Effigy of SP Spokesperson Rajkumar Bhati Burnt in Agra….#agranews

आगरालीक्स…ब्राह्मणों के लिए ऐसा क्या बोल गए सपा नेता कि आगरा में...

error: Content is protected !!