आगरालीक्स…आगरा में बैंक से 55 हजार रुपये निकालकर ला रही बुजुर्ग महिला को दो युवकों ने ठगा. नकली नोट बताकर 24,500 रुपये कर दिए पार…पुलिस ने ऐसे पकड़े दोनों
आगरा में बैंक से 55 हजार रुपये निकालकर ला रही बुजुर्ग महिला से दो शातिरों ने ठग् लिया. नकली नोट बताकर महिला के नोटों की गड्डी में से 24500 रुपये पार कर दिए और वहां से चले गए. शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी आदि की मदद से दोनों शातिरों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक बाइक और 22,500 रुपये बरामद किए हैं.बैंक से 55 हजार रुपये लेकर आ रही थी महिला
9 जून को एक व्यक्ति ने थाना जगदीशपुरा पर सूचना दी गयी कि उनकी बुजुर्ग मां अपनी नातिन के सााि एसबीआई बैंक की मानस नगर शाखा से रूपये निकालने के लिए आयी थी और उन्होनें 55000/- रूपये निकाले थे. जब वादी की भतीजी ने रूपये गिनकर अपनी दादी को दे दिये और वह पास ही अपनी दोस्त के पास मिलने चली गयी. तभी वादी की माता जी के पास बैठे 02 व्यक्तियों में से एक ने कहा कि अम्मा इन रूपयों में कुछ नोट नकली है. वादी की माता जी ने रूपये उन्हें चैक करने के लिए दे दिये, उन्होनें वादी की माता को बताया की सभी नोट ठीक है और उन्होनें दिये गये रूपयों में से कुछ रूपये निकाल कर बाकी रूपये वादी की माता जी को वापस कर दिये और वह दोनों व्यक्ति वहां से चले गये. जब कुछ देर बाद वादी की भतीजी वहां वापस आयी और उसने दोबोरा रूपये गिने तो वह 30,500/- ही मिले. वह दोनों व्यक्ति वादी की माता जी से धोखे से 24,500/- रूपये चोरी कर ले गये.
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए थाना जगदीशपुरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया व अभियुक्तों की जानकारी प्राप्त कर मखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर, घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को मनीष नगर की ओर रास्ते के पास बासन फैक्ट्री के पीछे से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन, 02 पर्स, रूपये 22,600/- 02 आधार कार्ड बरामद हुए.
पकड़े गए शातिरों के नाम
अबुतराब जावेद ईरानी पुत्र जावेद ईरानी निवासी अम्बीवली वेस्ट पाटिल नगर गली नं0- 04 तालुका कल्याण जिला ठाणे थाना कल्याण कड़कपाड़ा राज्य महाराष्ट्र
समीर नौशीर सैयद पुत्र नौशीर सैयद निवासी पाटिल नगर वडौली रोड भास्कर स्कूल के पास अम्बीवली तालुका कल्याण जिला ठाणे थाना कड़कपाड़ा राज्य महाराष्ट्र