आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदल सकता है मौसम, जानें आज के लिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, सुबह का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही आंधी चलेगी, इससे तापमान 45 डिग्री के आस पास बना रह सकता है। बुधवार से मौसम बदलेगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, इसके बाद दो दिन तक धूल भरी आंधी की आशंका है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
09-Jun 26.0 43.0 Clear sky
10-Jun 27.0 43.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
11-Jun 27.0 45.0 Thunderstorm
12-Jun 27.0 43.0 Thunderstorm
13-Jun 27.0 43.0 Clear sky
14-Jun 27.0 42.0 Clear sky