आगरालीक्स…आगरा के नेहरू नगर निवासी रमेश चंद्र भाटिया और जयपुर हाउस निवासी सरोज देवी के चार जिन्दगियां होगी रोशन. निधन के बाद परिजनों ने दान किए नेत्र
नेत्रदान सबसे बड़ी मानव सेवा है। इसी से प्रेरित होकर शहर के दो परिवारों ने समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मृत्योपरांत अपने स्वजन की काॅर्निया एस एन मेडीकल कालेज को दान की। इससे अंधकारमय जीवन जी रहे चार लोगों के जीवन में उजाला होगा। नेहरू नगर निवासी रमेश चंद भाटिया (72) सुपुत्र स्व हरीकिशन भाटिया का रविवार रात को निधन हो जाने पर उनके पुत्र गौरव भाटिया ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल से नेत्रदान प्रकिया पूरी कराने के लिए सम्पर्क किया। वहीं जयपुर हाउस निवासी सरोज देवी गोयल(66) धर्मपत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार गोयल का आज सोमवार सुबह निधन हो जाने उनके पुत्र पवन व आशीष कुमार गोयल ने कमेटी के पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार गोयल से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया। सूचना पर एसएन की आई बैंक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा व डाक्टर टीम द्वारा नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई गई। कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, नेत्रदान प्रभारी विश्नु जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने समाज से अपने जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प लेने तथा मृत्योपरांत अपने परिजनों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा है।नेत्रदान के लिए 9319809451 पर सम्पर्क किया जा सकता है।