आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर रात को हुए भीषण एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत. दोनों युवक बाइक से जा रहे थे फिरोजाबाद, पीछे से आई कार ने मारी टक्कर…
आगरा के हाइवे स्थित शाहदरा फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात हुए भीषण एक्सीडेंट में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. बाइक सवार युवक फिरोजाबाद जा रहे थे, पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक से उछलकर हाइवे पर गिर गए. इनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. दोनों मृतकों की पहचान हो गई है. इनके एक छलेसर निवासी अभिषेक शर्मा व दूसरा सत्यवीर है.घटना के बाद कार चालक मौके से कार को छोड़कर भाग गया. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है.