आगरालीक्स…Agra News: आगरा में भीषण सड़क हादसा, बच्ची की मौत
आगरा के किरावली में पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं परिवार में पत्नी के साथ ही पांच साल की बेटी उन्नति ओर दो साल की बेटी पूर्वी है। सोमवार सुबह उन्नति की बुआ सड़क के दूसरी तरफ थी, उन्नति अपनी बुआ से मिलने के लिए सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थी उसी दौरान डंपर ने उन्नति को चपेट में ले लिया। हादसे में उन्नति की मौत हो गई।
डंपर चालक को पकड़ा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।