आगरालीक्स…Agra News: आगरा में लिव इन फ्रेंड पर युवती ने हत्या करने का लगाया आरोप, तीन साल से लिव इन में रह रहे थे युवक और युवती, मुकदमा दर्ज। ( Agra Live News: Woman lodge FIR against Live in Partner )
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह चार साल पहले पति से अलग हो गई थी और आगरा आकर रहने लगी। यहां वह जहां नौकरी करती है वहां उसकी तीन साल पहले युवक से दोस्ती हो गई। युवती का एक बेटा भी है, युवती की युवक से दोस्ती होने के बाद दोनों लिव इन में एक साथ रहने लगे। युवती का कहना है कि पहले तो सब ठीक चला, दोनों लिव इन में रह रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से युवक के व्यवहार में बदलाव आ गया।
हत्या करने की कोशिश का आरोप
युवती का आरोप है कि नौ मई को लिव इन पार्टनर नशे की हालत में घर पहुंचा, युवती के साथ मारपीट करने लगा। उसने उसे रोका तो युवती के बेटे के साथ मारपीट कर दी, इस पर युवती को गुस्सा आ गया। आरोप है कि युवक ने युवती की हत्या करने के लिए पत्थर से हमला किया, युवती ने उसे पकड़ना चाहा तो वह भाग गया। खून से लथपथ युवती सिकंदरा थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।