आगरालीक्स.. आगरा खिलखिलाती धूप के बीच मतदान का उत्साह दिखाई दे रहा है, डाक्टर फैमिली ने मतदान किया, इसके साथ ही मतदान करने वालों को हॉस्पिटल में दो दिन फ्री हेल्थ चेकअप की घोषणा की है।
आगरा में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, बुधवार रात को हुई बूंदाबांदी के बाद निकली धूप में लोग सुबह सात बजे से पोलिंग बूथ पर पहुंच गए हैं। पोलिंग बूथ के बाहर लगी लाइन लंबी होती जा रही है, कुछ ही देर में लंबी हो गई है। मतदान करने के लिए बुजुर्गों से लेकर युवा लाइन में लगे हुए हैं, मतदान का उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। आगरा की दोनों सीटों के लिए शाम छह बजे तक मतदान होना है।
फ्री हेल्थ चेकअप

रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा के निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा का कहना है कि मतदान फीसद बढने पर जनप्रतिनिधि चुनने में सहभागिता बढेगी, इसके लिए 18 अप्रैल को आगरा में मतदान करने वाले लोग 19 और 20 अप्रैल को दो दिन रेनबो हॉस्पिटल, सिकंदरा और मल्होत्रा नर्सिंग होम एमजी रोड पर फ्री हेल्थ चेकअप करा सकते हैं, यह प्रयास है आगरा में मतदान फीसद बढाने का।
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों में 33.50 लाख वोटर हैं। 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। इन दोनों सीटों पर 24 प्रत्याशी हैं। 16 हजार दिव्यांग वोटर हैं। दस हजार सर्विस वोटर हैं।जिले में 180 थर्ड जेंटर वोटर हैं। आगरा लोकसभा सीट पर 136 और फतेहपुरसीकरी में 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।