Saturday , 15 August 2026
Home मनोरंजन Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews
मनोरंजन

Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews

556

आगरालीक्स…आगरा में साधारण कार में अभिनेता गोविंदा के बैठने का वीडियो ट्रोल हुआ है. यूजर्स इसे करियर का डाउनफॉल मान रहे हैं…लेकिन हकीकत क्या है ये जानकर चौंक जाएंगे

20 दिसंबर 2025 को आए थे आगरा
अपनी अलग ही अदाकारी से हर उम्र के लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पिछले महीने 20 दिसंबर को आगरा के सूरसदन में पहुंचे. सूरसदन में आयेाजित एक अवार्ड शो में अभिनेता गोविंदा के पहुंचते ही पूरा सूरसदन सीटियों और गोविंदा—गोविंदा की आवाजों से गूंज उठा. अभिनेता गोविंदा ने भी अपने फैंस का अभिवादन हाथ हिलाकर किया. गोविंदा ने कहा कि आगरा आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. यहां के लोगों का प्यार बहुत खास है. मैं हमेशा फैंस के लिए काम करता रहूंगा और उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करता रहूंगा.

11 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल, ट्रोलर्स बोले—कॅरियर का डाउनफॉल
अभिनेता गोविंदा का इसके बाद एक 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अभिनेता गोविंदा आगरा आते समय साधारण सरकारी कार का प्रयोग करते हुए दिखे. ट्रोलर्स ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया और इसे अभिनेता के कॅरियर का डाउनफॉल बताया. अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपने ही तरीके से इस वीडियो को शेयर के साथ कमेंट कर रहे हैं.

जानिए वायरल वीडियो की हकीकत
सोशल मीडिया पर साधारण कार से आते हुए जमकर ट्रोल हो रहे गोविंदा के इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है. गोविंदा के आगरा कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अभिनेता गोविंदा जब आगरा आए तो उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए बीएम डब्ल्यू कार संख्या यूपी-80-एच एल-4032 भेजी गई. लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने अंदर प्राइवेट गाड़ी के जाने की अनुमति नहीं दी. वहां के इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर प्राइवेट वाहन की अनुमति पहले से एडीएम सिटी से लिखित मे लेनी होती है. आयोजकों ने बताया कि उस समय ये संभव नही था. ऐसे में गोविंदा एयरपोर्ट पर उतरे और फिर उन्हें अंदर से बाहर तक सरकारी कार से लाया गया. उसके बाद आयोजक बीएमडब्ल्यू कार से से होटल हॉलिडे इन लेकर पहुंचे. शाम को उन्होंने इवेंट किया और अगले दिन अपने जन्मदिन का केक काटा. इसके बाद गोविंदा को लखनऊ छोड़ दिया गया.

https://www.instagram.com/reel/DSfDhmjk_oJ/?igsh=bnBpcmc0ZGFqNXVj

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

Actor Rajpal Yadav jailed in cheque bounce case; must pay ₹7.35 crore; wife fined

आगरालीक्स…चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को जेल. 7.35 करोड़ चुकानें...

मनोरंजन

At the age of 61, actor Aamir Khan had a registered marriage with his girlfriend, Gauri Spratt

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में ​तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान. गर्लफ्रेंड...

मनोरंजन

61-year-old Aamir Khan to marry his girlfriend Gauri tomorrow, July 5

आगरालीक्स…अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी कल. 61 साल की उम्र में...

मनोरंजन

Aamir Khan is set to get married for the third time at the age of 61. He will marry his girlfriend, Gauri, on July 5…#bollywoodnews

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में आमिर खान करने जा रहे हैं तीसरी...

error: Content is protected !!