आगरालीक्स…आगरा के बचपन एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई एलुमनी मीट. पुरानी यादें, अनुभव, भावनाएँ और उपलब्धियां की गईं साझा
बचपन एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा के प्रांगण में अत्यंत भावनात्मक, यादगार एवं प्रेरणादायक एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस एलुमनी मीट की थीम “Rennite | Relive | Reconnect” रही, जिसका उद्देश्य पूर्व छात्रों व उनके अभिभावकों को विद्यालय से पुनः जोड़ना, पुरानी यादों को ताज़ा करना तथा वर्तमान शैक्षणिक परिवेश से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर सत्र 2013 से 2025 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों की सहभागिता रही। एलुमनी मीट एक ऐसा मंच बना जहाँ पुरानी यादें, अनुभव, भावनाएँ और उपलब्धियाँ साझा की गईं। अभिभावकों ने विद्यालय में बिताए गए अपने बच्चों के सुनहरे पलों को याद करते हुए भावुक क्षणों का अनुभव किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि विद्यालय किस प्रकार बदलते समय के साथ शिक्षा में नवाचार को अपनाते हुए बच्चों के भविष्य को सशक्त बना रहा है। एलुमनी मीट में अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन के बीच खुला संवाद, सुझावों का आदान-प्रदान तथा बच्चों के समग्र विकास पर सार्थक चर्चा हुई। यह कार्यक्रम विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच मजबूत संबंध, विश्वास और सहयोग का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग द्वारा सभी अभिभावकों को स्मृति-चिन्ह एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। यह एलुमनी मीट न केवल अतीत की यादों को संजोने का अवसर बना, बल्कि भविष्य में भी विद्यालय और एलुमनी के बीच सतत् जुड़ाव और सहयोग की एक नई शुरुआत सिद्ध हुआ।