आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कार के अंदर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत।
आगरा के शास्त्रीपुरम के रहने वाले 34 साल के विश्वदीप ने शनिवार की रात को अपनी कार से डीपीएस स्कूल के पास पहुंचा। कार के अंदर खुद को गोली मार ली , युवक के खुद को गोली मारने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। ( Agra News: 34 year old found dead inside car in Shastripuram Agra)
हाथ में था तमंचा
पुलिस ने पहुंचकर कार के अंदर लहूलुहान हालत में सीट पर पड़े हुए विश्वदीप को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विश्वदीप को म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार से तमंचा भी बरामद किया है, पुलिस जांच मे जुटी हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विश्वदीप तेल कारोबारी हैं। उनका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट भी हुआ था, अब वे ठीक थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।