आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एक हॉस्पिटल में दंपती को बच्चा बदलने का शक, डीएनए टेस्ट कराने की मांग। जानें पूरा मामला।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के हॉस्पिटल में ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी महिला की डिलीवरी हुई। आरोप है कि डिलीवरी के बाद नर्स ने बताया कि बेटा हुआ है। मगर, जब परिजनों को नवजात दिया तो वह बेटी थी।
इस पर दंपती ने आपत्ति जताई तो हॉस्पिटल की तरफ से कहा गया कि भ्रम हुआ था बेटी ही हुई थी। दंपती बेटी को लेकर घर आ गए उसका लालन पालन कर रहे हैं लेकिन उनको शक है कि कहीं हॉस्पिटल में बच्चा तो नहीं बदल दिया गया। इसके लिए वे डीएनए जांच करना चाहते हैं। डीएनए जांच कराने के लिए वे पुलिस अधिकारी से मिले, उन्होंने कहा कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर ही डीएनए जांच कराई जा सकती है, इसके लिए भी ऐसे साक्ष्य होने चाहिए जिससे यह आशंका हो किया बच्चा बदला गया है। पुलिस अपनी तरफ से बिना किसी साक्ष्य के केवल शक के आधार पर ही डीएनए जांच नहीं करा सकती है।
निजी लैब से डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रहे दंपती
ऐसे में दंपती ने निजी लैब से भी जानकारी ले ली है जहां वे अपनी बेटी का डीएनए टेस्ट करा सकते हैं जिससे स्पष्ट हो सके कि वह उन्हीं की बेटी है। इस रिपोर्ट के आधार पर भी पुलिस हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।