यूपीलीक्स कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई बंद होने से लखनऊ में रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड पर संकट, हॉस्टलों में रह रहे छात्रों के खाने पर भी पड़ेगा असर।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान, इस्राइल अमेरिका युद्ध के चलते देश भर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई बाधित हो गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसका सीधा असर रेस्टोरेंट और होटलों पर दिखाई दे रहा है। रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में कॉमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल होता है, आपूर्ति बाधित होने से अब समस्या आएगी।
स्ट्रीट फूड के सामने संकट
बड़ी संख्या में स्ट्रीट फूड भी कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के बिना तैयार नहीं हो पाते हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई न होने से स्ट्रीट फूड पर भी असर पड़ेगा। साथ ही हॉस्टलों में रह रहे छात्रों के सामने भी अगर लंबे समय तक यही हाल रहा तो खाने की समस्या खड़ी हो जाएगी।