आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सेंट पाल्स चर्च स्कूल पर कूड़ा जलाने पर 25 हजार का जुर्माना, नगर निगम ने जमा कराए 25 हजार रुपये।
आगरा में चर्च रोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल के गेट नंबर दो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में स्कूल के अंदर से धुआं उठता दिखाई दे रहा था, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ ही कहा गया था कि स्कूल के अंदर कूड़ा जलाया जा रहा है। जबकि टीटीजेड और ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमानुसार कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है। स्कूल के अंदर कूड़ा जलाने से उठे धुआं से लोगों को भी परेशानी हो रही है।
25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम की टीम सेंट पाल्स चर्च कॉलेज पहुंची। टीम ने जांच के बाद सेंट पाल्स चर्च कॉलेज पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसएफआई सुदेश यादव ने स्कूल प्रबंधन से 25 हजार रुपये जमा कराए हैं।