आगरालीक्स…आगरा में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश. अब 16 से ही खुलेंगे स्कूल…जानें कैसा रहेगा मौसम
आगरा में मकर संक्रांति का पर्व कई जगह 14 जनवरी को तो कई जगह 15 जनवरी को मनाया जाएगा. हालांकि सरकार की ओर से मकर संक्रांति को लेकर सार्वजनिक अवकाश 15 जनवरी को रखा गया है. ऐसे में 15 जनवरी को छुट्टी रहेगी.
स्कूल भी 16 से खुलेंगे
आगरा में यूं तो प्रशासन की ओर से अभी तक ठंड के कारण 13 जनवरी तक के ही अवकाश की सूचना जारी की हुई है. लेकिन आगरा के अधिकतर स्कूलों में 14 जनवरी को अवकाश है. वहीं 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण स्कूल अब 16 जनवरी को ही खुलेंगे.
मौसम विभाग के अनुसा मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में निकल रही धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुइ है. लेकिन रात अभी भी ठंडी बनी हुई हैं. रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/01/26) 22.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/01/26) 6.0
Departure from Normal(oC) -1.4