आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में रजिस्ट्री कार्यालय होंगे अत्याधुनिक. मकान—जमीन की रजिस्ट्री कराना होगा आसान
आगरा सहित यूपी में मकान और जमीन का बैनामा कराना आसान होगा. इसकी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इनके कार्यालयों में बदलाव किया जा रहा है. लोगों को अब रजिस्ट्री आफिस में लंबी लाइन, भीड़ और कागजी झंझट नहीं होगा. स्टांप एवं पंजीयन विभाग पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर रजिस्ट्री कार्यालयों को अत्याधुनिक बनाने की तैयारी है.
जिस तरह पासपोर्ट कार्यालयों में व्यवस्थित काउंटर, तय समय पर सेवा और डिजिटल प्रक्रिया होती है, उसी मॉडल को अब रजिस्ट्री आफिसों में लागू किया जाएगा. इसमें अपॉइंटमेंट आधारित कामकाज होगा. लोगों को पहले से स्लॉट मिलेगा जिससे भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी. कार्यालयों में प्रवेश के बाद टोकन सिस्टम के जरिए तय क्रम में काम होगा.
ये होंगी सुविधा
अत्याधुनिक रजिस्ट्री आफिसों में डिजिटल काउंटर, आनलाइन दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक पहचान और ई भुगतार की सुविधा दी जाएगी. लोगों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय, पीने का पानी और हेल्प डेस्क् भी बनाई जाएगी. इसके अलावा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है. एआई आाधारित हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.