Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra Local News: IMA Agra and Rotary Club Agra celebrate Rupublic Day of India…#agranews
आगरा

Agra Local News: IMA Agra and Rotary Club Agra celebrate Rupublic Day of India…#agranews

195

आगरालीक्स…आईएमए आगरा ने गणतंत्र दिवस पर की सामाजिक और जनस्वास्थ्य गतिविधियां तो रोटरी क्लब आगरा ने खेला मैत्री क्रिकेट मैच. देखें फोटोज

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात गणतंत्र दिवस के महत्व एवं बदलते समय में आईएमए आगरा की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। इसी अवसर पर टीम आईएमए आगरा 2025–26 की प्रथम न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधानिक मूल्यों के साथ समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और आईएमए आगरा इन मूल्यों के अनुरूप सेवा कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने कहा कि आईएमए आगरा का उद्देश्य चिकित्सा सेवा के साथ-साथ जनस्वास्थ्य जागरूकता को भी मजबूत करना है, विशेषकर युवाओं में जीवन रक्षक कौशल विकसित करना। कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि संगठन द्वारा किए जा रहे ये कार्यक्रम समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके अंतर्गत आईएमए सदस्यों ने नगर निगम विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेकर विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित कीं। साथ ही लाइफ लाइन स्कूल में आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण सत्र में 300 से अधिक बच्चों को मैनिकिन के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब, दयालबाग, आगरा में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला रोटरी गुडविल गार्जियंस और रोटरी नोबल नाइट्स टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रोटरी गुडविल गार्जियंस के कप्तान सीए उदित बंसल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोटरी नोबल नाइट्स ने कप्तान अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया और 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 92 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोटेरियन सीए उदित बंसल (रोटरी गुडविल गार्जियंस) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, रोटेरियन गिरीश सिंह (रोटरी नोबल नाइट्स) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ तथा रोटेरियन संजीव अग्रवाल (रोटरी नोबल नाइट्स) को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दीनदयाल अग्रवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। क्लब सचिव रोटेरियन जिनेंद्र जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं। मैच की लाइव कमेंट्री रोटेरियन नम्रता पनिकर एवं रोटेरियन डॉ. आलोक मित्तल ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी रोटेरियन आशीष अग्रवाल एवं रोटेरियन बी.के. गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर रोटेरियन गुंजन गिरीश, रोटेरियन शालिनी अग्रवाल, रोटेरियन श्रिष्टि जैन, रोटेरियन तूलिका बंसल, रोटेरियन कमल अग्रवाल, रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन शांति स्वरुप गोयल आदि विशेष रूप से उपस्तिथ रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

आगरा

Agra Live News: A grand theatrical production based on Dr. Hedgewar will be staged at Agra’s Sursadan on June 21…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार का महानाट्य 21 जून को....

आगरा

Agra Weather: Alert issued for rain, thunderstorms, and hailstorms in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लोगों के मोबाइल फिर घनघनाए. आंधी तूफान के साथ बारिश...

error: Content is protected !!